बाल विकास एवम् शिक्षा शास्त्र:- क्रियात्मक अनुसंधान (action research)
Right to education act 2009 के महत्वपूर्ण notes के लिए यहां क्लिक करें।
NCF 2005 के महत्वपूर्ण notes के लिए यहां click करें
क्रियात्मक अनुसंधान
(Action research)
- अमेरिका में क्रियात्मक अनुसंधान की धारणा ने जन्म लिया और शिक्षा के क्षेत्र में इसे लागू करने का श्रेय सुविख्यात अमेरिकी शिक्षा शास्त्री स्टीफन एम. कोरे को है।
- क्रियात्मक अनुसंधान में विद्यालय की प्रतिदिन की समस्याओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है जिससे कि विद्यालय में सुधार हो सके।
- अनुसंधानकर्ता कोई छात्र ना होकर अध्यापक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक अथवा निरीक्षक होता है।
- अनुसंधान एक ऐसी क्रिया है जो विधिवत संपन्न होती है ।इसमें किसी समस्या का सूक्ष्म अध्ययन किया जाता है।
परिभाषाएं
- एस. एम. कोरे के अनुसार -शिक्षण में क्रियात्मक अनुसंधान वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा प्रयोग करने वाला अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक रूप से अध्ययन कर अपने कार्यों में सुधार करता है।
- कार्टर बी गुड के अनुसार-क्रियात्मक अनुसंधान शिक्षकों निरीक्षकों और प्रशासकों द्वारा अपने निर्णय और कार्यों की गुणात्मक उन्नति के लिए प्रयोग किया जाने वाला अनुसंधान है।
- मुनरो के अनुसार-क्रियात्मक अनुसंधान समस्याओं के अध्ययन की एक विधि है जिसमें दिए गए सुझाव आंशिक या पूर्ण रूप से तथ्यों पर आधारित हैं।
क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य व प्रयोजन
- विद्यालय के संगठन और व्यवस्था में परिवर्तन करके सुधार करना।
- विद्यालय की दैनिक समस्याओं का अध्ययन और समाधान करके उसकी प्रगति में योगदान देना।
- विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों आदि को उनके दोषों से अवगत कराकर उन्नति को संभव बनाना।
- विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक ,निरीक्षक और अध्यापकों को अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाना ।
- विद्यालय के संगठन एवं व्यवस्था में परिवर्तन करने के लिए उपाय बताना।
- विद्यालय की क्रियाओं की उन्नति करने के लिए समय-समय पर क्रियात्मक अनुसंधान के लिए प्रेरित करना।
- संपूर्ण विद्यालयी प्रक्रियाओं को प्रभावशाली बनाना।
- परंपरागत तथा रूढ़िवादिता का खंडन करना।
- विद्यालय से संबंधित व्यक्तियों को अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक अध्ययन करके अपनी विधियों को उत्तम बनाने का अवसर देना।
क्रियात्मक अनुसंधान की समस्याएं-:
बाल व्यवहार संबंधित समस्याएं-
चोरी करना, शरारत करना, शोर मचाना, झगड़ा करना, आदि।
शिक्षण संबंधीत समस्याएं-
पढ़ने में रुचि ने लेना, गृह कार्य समय पर ना करना ,अशुद्ध उच्चारण करना आदि।
परीक्षा से संबंधित समस्याएं-
परीक्षा प्रणाली का विश्वसनीय व प्रमाणित व वस्तुनिष्ठ न होना परीक्षा व शिक्षण में समन्वय ना होना आदि।
विद्यालय संगठन व प्रशासन से संबंधित समस्याएं-
पर्याप्त कक्षा कक्ष का अभाव, स्थान व फर्नीचर का अभाव, वाचनालय का अभाव आदि।
पाठयांतर क्रियाओं से संबंधित समस्याएं-
पाठयांतर क्रियाओं के लिए पर्याप्त साधन न होना ,इन क्रियाओं को विद्यालय के लिए भार समझा जाना, इन क्रियाओं के प्रति शिक्षकों का उदासीन रहना आदि।
क्रियात्मक अनुसंधान के सोपान
- समस्या का चयन।
- कार्य के लिए प्रस्तावों पर विचार विमर्श।
- योजना का चयन हो उपकल्पना का निर्माण
- तथ्यों का संकलन।
- तथ्यों पर आधारित निष्कर्ष।
- उपकल्पना ओं का सांख्यिकी सत्यापन
- दूसरों को परिणाम की सूचना
Excellent material for reet
ReplyDelete