बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र -: बाल मनोविज्ञान परिचय
व्यक्तित्व , व्यक्तित्व की परिभाषाएं , प्रभावित करने वाले कारक, व्यक्तित्व का मापन, व्यक्तित्व के प्रकार
बाल मनोविज्ञान: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
(Child psychology: child development and pedagogy)
मनोविज्ञान का अर्थ:-
मनोविज्ञान व्यवहार तथा मानसिक प्रक्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन है।
मनोविज्ञान को अंग्रेजी में psychology कहते हैं। साइकोलॉजी शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के 2 शब्द ' साईकी ' (psyche) तथा लोगस logus शब्द से हुई है।
साइकी शब्द का अर्थ है आत्मा तथा logus शब्द का अर्थ है अध्ययन (study) । अतः सायकोलॉजी का शाब्दिक अर्थ है- आत्मा का अध्ययन।
मनोविज्ञान का प्रारंभ अरस्तु के समय में दर्शनशास्त्र की एक शाखा के रूप में अनेक शताब्दियों पूर्व हुआ।मनोवैज्ञानिकों के प्रयत्नों से धीरे-धीरे यह दर्शनशास्त्र से पृथक होकर एक स्वतंत्र विषय के रूप में उभर कर सामने आया । मनोविज्ञान दर्शनशास्त्र से अलग होने के प्रयास में इसमें अनेक बार परिवर्तन हुए । यह क्रमशः निम्नांकित शिक्षकों में दी हुई विवेचना से स्पष्ट हो जाता है।नोविज्ञान-आत्मा का विज्ञान -: Plato , अरस्तु ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान के रूप में स्वीकार किया। मनोविज्ञान की यह परिभाषा लगभग 16 शताब्दी तक प्रचलित रही परंतु बाद में आत्मा की प्रकृति के संदर्भ में शंकाएं उत्पन्न होने लगी तथा तत्कालीन मनोवैज्ञानिक आत्मा की स्पष्ट परिभाषा, उसके स्वरूप, उसके रंग-रूप ,आकार, उसकी स्थिति तथा आत्मा के अध्ययन करने की विधियों को स्पष्ट करने में असफल रहे परिणाम स्वरूप 16 वी शताब्दी के अंत में मनोविज्ञान की इस परिभाषा को अस्वीकार कर दिया ग
- मनोविज्ञान-: मन या मस्तिष्क का विज्ञान -: 17 वी शताब्दी के दार्शनिकों ने मनोविज्ञान को मन या मस्तिष्क का विज्ञान कहा। इनमें इटली के दार्शनिकों में पांपॉनाजी (pomponazzi) का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। मस्तिष्क के अर्थ के संबंध में भी वही कठिनाई उत्पन्न हुई जो आत्मा के विषय में थी। मनोवैज्ञानिक मस्तिष्क की प्रकृति तथा स्वरूप को स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं कर सके। परिणाम से मनोविज्ञान की यह परिभाषा भी अमान्य घोषित हो ग ई।
- मनोविज्ञान- चेतना का विज्ञान-: मन के विज्ञान के रूप में अमान्य हो जाने के बाद 19वीं शताब्दी में विद्वानों ने मनोविज्ञान को चेतना के विज्ञान के रूप में माना। इनमें वाइव्स (vives) , विलयम वूंट (William wandt) विलियम जेम्स (William James) तथा जैम्स सली(James sully) के नाम प्रमुख हैं। इस मत पर मनोवैज्ञानिकों में मतभेद हो गए क्योंकि चेतन मन के अतिरिक्त अचेतन मन और अर्दचेतन मन भी होते हैं जो स्वप्न अवस्था तथा विक्षिप्त अवस्था में मनुष्य की क्रियाओं को प्रभावित करते हैं परिणाम स्वरूप सीमित अर्थ होने के कारण मनोविज्ञान को चेतना के विज्ञान के रूप में स्पष्ट करने का प्रयास भी असफल हो गया।मैक दुग्गल ने अपनी पुस्तक outline psychology के पृष्ट 16 पर चेतना को एक बुरा शब्द बताकर उसकी आलोचना करते हुए लिखा है- 'चेतना एक बहुत बुरा शब्द है और यह मनोविज्ञान के लिए बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि यह शब्द साधारण प्रयोग में आ गया है।'
- मनोविज्ञान-व्यवहार एवं अनुभूति का विज्ञान-: आत्मा, मन, और चेतना के विज्ञान के रूप में मान्यता न मिलने पर बीसवीं शताब्दी में मनोविज्ञान को व्यवहार के विज्ञान के रूप में स्वीकार किया जाने लगा। व्यवहारवादी मनोवैज्ञानिक वाटसन ने मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना। वुडवर्ड अथवा स्किनर ने भी मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान बताया। आज मनोविज्ञान न केवल बाह्य व्यवहार का अध्ययन करता है बल्कि आंतरिक अनुभूतियों का भी अध्ययन करता है। व्यवहार की व्याख्या जब तक की अनुभूति द्वारा नहीं की जाती उसका अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता। अतः मनोवैज्ञानिकों ने अनुभव किया कि सही अध्ययन के लिए अनुभूति और व्यवहार दोनों का अध्ययन आवश्यक है।इस प्रकार मनोविज्ञान केवल व्यवहार का विज्ञान में होकर यह व्यवहार और अनुभूति का विज्ञान है।
मनोविज्ञान की परिभाषाएं
Definitions of psychology
मन- आधुनिक मनोविज्ञान का संबंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है
वाटसन-मनोविज्ञान को व्यवहार के धनात्मक विज्ञान के रूप में परिभाषित किया है।
क्रो एंड क्रो - मनोविज्ञान मानव व्यवहार एवं मानव संबंधों का अध्ययन है।
वुडवर्थ - मनोविज्ञान वातावरण के संपर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का विज्ञान है।
गेरिसन - मनोविज्ञान का संबंध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है।
मेक्डुगल - मनोविज्ञान आचरण एवम् व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है
मनोविज्ञान के क्षेत्र-
(Defination of psychology)
मन- आधुनिक मनोविज्ञान का संबंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है
वाटसन-मनोविज्ञान को व्यवहार के धनात्मक विज्ञान के रूप में परिभाषित किया है।
क्रो एंड क्रो - मनोविज्ञान मानव व्यवहार एवं मानव संबंधों का अध्ययन है।
वुडवर्थ - मनोविज्ञान वातावरण के संपर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का विज्ञान है।
गेरिसन - मनोविज्ञान का संबंध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है।
मेक्डुगल - मनोविज्ञान आचरण एवम् व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है
मनोविज्ञान के क्षेत्र-
(Defination of psychology)
- सामान्य मनोविज्ञान
- असामान्य मनोविज्ञान
- तुलनात्मक मनोविज्ञान
- प्रयोगात्मक मनोविज्ञान
- समाज मनोविज्ञान
- औद्योगिक मनोविज्ञान
- बाल मनोवज्ञान
- किशोर मनोविज्ञान
- प्रोढ़ मनोविज्ञान
- विकासात्मक मनोविज्ञान
- पशु मनोविज्ञान
- निदानात्मक मनोविज्ञान
- परा मनोविज्ञान
- शिक्षा मनोविज्ञान
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDelete