Posts

Showing posts from September, 2020

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र :- व्यक्तित्व , व्यक्तित्व की परिभाषाएं , प्रभावित करने वाले कारक, व्यक्तित्व का मापन, व्यक्तित्व के प्रकार

Image
व्यक्तित्व व्यक्तित्व शब्द लैटिन भाषा के persona से आया जिसका अर्थ मुखौटा है अर्थात व्यक्ति जैसा मुखौटा लगाएगा, उसी प्रकार के व्यवहार का प्रदर्शन करेगा। जैसे :- नाटक में पात्र जैसा मुखौटा लगाता है वैसे ही व्यवहार का प्रदर्शन करता है। व्यक्तित्व को परिभाषित करना कठिन कार्य है यहां तक कहा गया कि व्यक्तित्व बैंक के खाली चेक के समान है जिस पर मानव व्यवहार का कुछ भी लिखा जा सकता है लेकिन 1937 में ऑलपोर्ट ने उस समय की परिभाषा ओं को इकट्ठा किया और निचोड़ के रूप में एक परिभाषा दी जो आज भी सर्वमान्य है। बाल मनोविज्ञान परिभाषाएं:- आलपोर्ट के अनुसार व्यक्तित्व व्यक्ति की मनोदेहिक घोड़ों का वह गत्यात्मक संगठन है जो उसके बाद आवरण के साथ अपूर्व समायोजन को निर्धारित करता है। गिलफोर्ड के अनुसार व्यक्तित्व व्यक्ति के गुणों का एक समन्वित रूप है। वुडवर्ड्स के अनुसार व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार की एक समग्र विशेषता है। डेशील के अनुसार व्यक्तित्व व्यवहार प्रवृत्तियों का एक समग्र रूप है जो व्यक्ति के सामाजिक समायोजन में अभिव्यक्त होता है। बिग और हंट के अनुसार व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के संपूर्ण व्यवहा...